एनआईए ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
एनआईए ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक *आयरन एवं कैल्शियम युक्त आहार से एनीमिया बचाव की दी जानकारी, छात्राओं ने खुलकर पूछे स्वास्थ्य संबंधी सवाल* पंचकूला, 23 नवंबर: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला की ओर से समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा तथा डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरावस्था में शारीरिक और मानसिक बदलावों में संतुलित पोषण के प्रति अवगत करना है। स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी. ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले प्राकृतिक शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, मासिक धर्म की सामान्य प्रक्रिया, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा इस दौरान उचित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही, मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक झिझक को दूर करने पर भी विशेष जो...