ब्रह्मऋषि विश्वात्मा बावरा जी महाराज का जयंती महोत्सव शुरू 

भगवान मारुति की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर 3 फ़रवरी को होगा सुंदरकांड पाठ 

चण्डीगढ़ : इंटरनेशनल ब्रह्मऋषि मिशन, सेक्टर 19, चण्डीगढ़ के संस्थापक गुरुदेव ब्रह्मऋषि विश्वात्मा बावरा जी महाराज का जयंती महोत्सव ब्रह्मऋषि आश्रम, विराटनगर, पिंजौर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्रम की प्रवक्ता मीनाक्षी मनचंदा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ श्री वरुण देव पूजा एवं शतचंडी यज्ञ से किया गया। मिशन की अध्यक्ष स्वामी कृष्ण कांता जी महाराज की अध्यक्षता में शतचंडी यज्ञ आश्रम में निरंतर तीन दिन तक किया गया। इस यज्ञ में मां भगवती की पूजा अर्चना विशेष रूप से की गई। गुरुदेव ब्रह्मऋषि जी का जन्मोत्सव मनाने के लिए देश-विदेश से संत महात्मा और श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। आश्रम में भगवान शंकर का श्री रुद्राभिषेक भी किया गया । आज श्री राम नाम के संकीर्तन से आश्रम गूंज उठा। मिशन की महामंत्री स्वामी मनीषा जी ने बताया कि आश्रम में श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती के अवसर पर विद्वानों की गोष्ठी भी की गई जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी से विद्वान पहुंचे। 3 फरवरी को मारुति धाम पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा भगवान मारुति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ के उपरांत प्रवचन होंगे। 4 फरवरी को  ब्रह्म ऋषि विश्वात्मा बावरा जी महाराज के शुभजन्मोत्सव पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ रखा जाएगा। 4 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे विश्व शिक्षा निकेतन स्कूल विराटनगर पिंजौर तथा अन्य विद्यालयों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगाजबकि रात्रि 8.00 बजे भक्ति संगीत एवं रात्रि जागरण होगा। तत्पश्चात गुरुदेव का पूजन एवं आरती होगी।  5 फरवरी को रामायण पाठ की पूर्णाहुति तथा संत सम्मेलन होगा।