पी एम देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे – मुख्यमंत्री

पी एम देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे – मुख्यमंत्री

कार्यकर्ता हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य करेंगे

भाजपा के पास मजबूत संगठन और ऊर्जावान कार्यकर्ता

पंचकूला 13 जून , हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को ऐसा नेता मिला है जो लगातार 2002 से शपथ लेता जा रहा है और लोगों की भलाई करने के लिए प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री आज यहां एमडीसी सेक्टर सेक्टर 1 पंचकुला स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियां सीधे रूप से जनता को लाभ पहुंचा रही है और वह हर योजना पर बेहतर तरीके से भारत का विकास करने के साथ-साथ आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह बड़े मजबूती के साथ लग रहे हैं लेकिन विपक्ष की भ्रामक बातों के कारण हमारी स्ट्रेटजी में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम है और वह बधाई के पात्र हैं जिन्होंने मजबूती के साथ कार्य करके देश में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है और अब वह हर घर में जाकर विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सरलीकरण करने का भी कार्य करेंगे ताकि आम आदमी की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान सुनिश्चित हो सके। इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिवर में आने वाली समस्याओं की वे स्वयं रिपोर्ट लेकर निगरानी कर रहे हैं। इस प्रकार आम आदमी का जीवन सरल और समस्याओं से मुक्त करना भारतीय जनता पार्टी की सरकार का दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि लोगों के हित में किए जा रहे कार्य लगातार जारी रहेंगे और सबका साथ सबका विकास और बिना भेदभाव के समान रूप से विकास करने के लिए तत्पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेते ही पहली कलम से 20000 करोड रुपए की राशि किसानों के खाते में डालने का काम किया है। यह बहुत ही कारगर और किसान हित का फैसला पार्टी ने लेकर उन्हें मजबूत करने का काम किया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते है और वे हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए रणभूमि में जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश में श्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार बनी इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाए की सभी एकजुट होकर प्रदेश में भी तीसरी बार सरकार बनायेंगे। इसके लिए घर घर जाकर सरकार की नीतियों को पहुंचाएंगे और समाधान शिविरो में भी लोगो की समस्याओं का निराकरण करवाएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बनतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली और जनता की भलाई की पूजा अर्चना कर कामना की।

इस अवसर पर पंचकुला के मेयर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।